Tuesday 8 November 2011

बोर्ड कार्यालय पर पहरा

उत्तर पुस्तिकाएं पहुंची मुख्यालय 
भिवानी
एचटेट संपन्न होने के साथ सभी उत्तरपुस्तिकाएं शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर पहुंचा दी गई है और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 6 नवंबर को आयोजित कैटेगरी नंबर एक और दो की परीक्षाओं के साथ ही एचटेट परीक्षा संपन्न हो चुकी है। सभी उत्तर पुस्तिकाएं पुलिस सुरक्षा के बीच में शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर पहुंचा दी गई है। इसके लिए यहां सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई।

किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं

किसी भी व्यक्ति को बोर्ड कार्यालय के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसके अलावा बोर्ड में कार्यरत कर्मचारियों की भी एंट्री से पहले पहचान सुनिश्चित की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि बोर्ड इस बार किसी पचड़े में नहीं पडऩा चाहता। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की प्रवक्ता मीनाक्षी शारदा ने कहा कि एच टेट परीक्षा के संपन्न होने के साथ ही उत्तर पुस्तिकाएं बोर्ड कार्यालय में पहुंच चुकी है और यहां भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है, ताकि कोई गड़बड़ न हो सके।
 
;