Wednesday 14 December 2011

पात्रता परीक्षा में पंचकूला व हिसार के भावी शिक्षकों का बेहतरीन प्रदर्शन

बलवान शर्मा, भिवानी किसी भी देश की तरक्की का आधार शिक्षा होता है। जो प्रदेश व क्षेत्र शिक्षा के मामले में पिछड़ गया, समझ लो वह विकास की मुख्यधारा से वंचित हो गया। शिक्षा जगत की बात करें तो भावी शिक्षकों का जिक्र लाजिमी है। किस जिले के भावी शिक्षक कितने पानी में हैं, इसका खुलासा भी एचटेट के परिणामों ने कर दिया है। आंकड़े चौंकाने वाले हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता टेस्ट में मेजबान भिवानी के छात्रों ने सीएम व ईएम के जिलों पर दबदबा कायम रखा है। मेवात जिला फिसड्डी साबित हुआ है, वहीं प्रदेश की राजधानी का प्रमुख हिस्सा पंचकुला व पलवल भी निचले पायदान में दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे हैं। परीक्षा में भिवानी, सोनीपत, हिसार और पंचकूला जिले के छात्रों का दबदबा रहा है। पास प्रतिशत के हिसाब से मेवात जिला प्रत्येक वर्ग में फिसड्डी साबित हुआ है। जेबीटी वर्ग में प्रतिशत परिणाम के हिसाब से पंचकूला आगे रहा है जबकि हिसार दूसरे स्थान पर रहा है। मास्टर वर्ग में हिसार, झज्जर, सोनीपत और जींद का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। ये जिले पास प्रतिशत में आगे रहे। प्राध्यापक वर्ग में पंचकूला, हिसार, झज्जर और रोहतक का प्रदर्शन अच्छा रहा। उल्लेखनीय है कि इस बार अध्यापक पात्रता परीक्षा में केवल 17 प्रतिशत परीक्षार्थी ही पास हो पाए हैं। जेबीटी वर्ग जिला कुल अभ्यर्थी पास प्रतिशत सोनीपत 14148 2946 20.82 भिवानी 15188 2938 19.34 हिसार 12439 2646 21.2 रोहतक 10382 2183 21.03 झज्जर 10204 2156 21.13 मेवात 2429 313 12.89 पंचकूला 2072 458 22.01 फरीदाबाद 4208 869 20.65 मास्टर वर्ग भिवानी 12972 2175 16.77 हिसार 10586 1975 18.66 सोनीपत 10348 1836 17.74 रोहतक 9496 1548 16.3 झज्जर 7668 1404 18.31 जींद 8521 1465 17.19 मेवात 1905 239 12.55 पंचकूला 2758 404 14.65 पलवल 4866 569 11.69 प्राध्यापक वर्ग भिवानी 7917 1181 14.92 हिसार 6613 1061 16.4 रोहतक 6632 1029 15.52 झज्जर 4671 753 16.12 मेवात 752 103 14.01 पलवल 2480 251 10.12 पंचकूला 1575 285 18.1 ।
;