Friday 1 April 2011

प्रदेश के वेतन ढांचे में सुधार


भास्कर न्यूज & चंडीगढ़
प्रदेश के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा सरकार ने विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों के वेतन ढांचे और सुनिश्चित कैरियर प्रगति (एसीपी) वेतन ढांचे में सुधार किया है। वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने बताया कि वरिष्ठ और कनिष्ठ ब्रेल, संगीत, विज्ञान, गणित, सामान्य अध्यापक तथा ब्रेल एवं टाइपिंग इंस्ट्रक्टर अब अपने पे-बैण्ड -2, 9300-34800 में ग्रेड-पे 3600 रुपए की बजाय 4600 रुपए प्राप्त करेंगे। क्राफ्ट साइटिड टीचर भी अपने पे-बैंड-2, 9300-34800 में ग्रेड पे 3600 रुपए की बजाए 4200 रुपए का ग्रेड-पे प्राप्त करेंगे।
;