Tuesday 15 November 2011

नकली विश्वविद्यालयों से सचेत रहने को कहा

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राज्यों को विभिन्न 21 स्वघोषित व नकली विश्व विद्यालयों की सूची भेजी 
हरियाणा सरकार ने राज्य में कुछ स्वघोषित तथा नकली विश्व विद्यालयों से विद्यार्थियों को सचेत रहने को कहा है। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राज्यों को विभिन्न 21 स्वघोषित व नकली विश्व विद्यालयों की सूची भेजी है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सूची में बिहार राज्य में मैथिली यूनिवॢसटी दरभंगा, दिल्ली राज्य में वारानसेया संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी (यूपी) जगतपुरी दिल्ली, कमर्शियल यूनिवॢसटी लिमिटेड दरियागंज दिल्ली, युनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी दिल्ली, एडीआर-सेंट्रिक जुडीशियल यूनिवर्सिटी एडीआर हाऊस 8 जे गोपाल टावर 25 राजेंद्रा पैलेस तथा इंडियन इन्स्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग नई दिल्ली, कर्नाटक राज्य में बडागवनी सरकार वल्र्ड ओपन यूनिवर्सिटी ऐजुकेशन सोसायटी गोकाक बेलगांव(कर्नाटक) शामिल है।इसी तरह केरल राज्य में सेन्ट जोंस यूनिवॢसटी किशन अट्टम केरल, मध्यप्रदेश में केशरवानी विद्यापीठ जबलपुर , महाराष्ट्र राज्य में राजा अरेबिक यूनिवॢसटी नागपुर, तमिलनाडु राज्य में डीडीबी संस्कृत यूनिवर्सिटी पुटूरत्रीची तमिलनाडु, पश्चिमी बंगाल में इंडियन इन्स्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन कोलकत्ता शामिल है। उत्तर प्रदेश में महिला ग्राम विद्यापीठ/विश्वविद्यालय (वूमन यूनिर्विर्सटी) प्रयाग इलाहाबाद, गांधी हिन्दी विद्यापीठ प्रयाग इलाहाबाद , नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ होम्योपैथी कानपुर, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस यूनिवॢसटी (ओपन यूनिवर्सिटी) अचल ताल अलीगढ़, उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय कोशी कला मथुरा, महाराणा प्रताप शिक्षा निकेतन विश्वविद्यालय प्रतापगढ़, इंद्रप्रस्थ शिक्षा परिषद इन्स्टीट्यूशन एरिया खोड़ा माकनपुर नोएडा फेज-2 तथा गुरू कुल विश्वविद्यालय वृंदावन मथुरा शामिल हैं।  
;