Wednesday 12 October 2011

सादगी से अपनी मुहिम को अंजाम दे गई टीम अन्ना

जागरण संवाददाता : 
हिसार लोकसभा क्षेत्र से अन्ना टीम जनलोकपाल बिल के समर्थन में प्रचार समाप्त कर वापस लौट गई है। टीम अन्ना बड़ी सादगी के साथ लोगों से मिली, उनसे बातचीत की और अपना संदेश दिया। देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम का पर्याय बन चुके अन्ना टीम के प्रमुख सिपाही अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार की दोपहर जब भूख लगी तो उन्होंने किसी बड़े रेस्तरां की तलाश नहीं की बल्कि सड़क के किनारे पर बने एक साधारण ढाबे पर अरविंद केजरीवाल को देखकर हर कोई हैरत में था। उकलाना की महिलाओं के लिए सोमवार का दिन विशेष था। 45 वर्षीय भतेरी देवी ने अब तक किरण बेदी को केवल टीवी पर ही देखा था। जब स्वयं किरण बेदी ने भतेरी का हाथ अपने हाथ में लेकर बातचीत की तो उसे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था। किरण बेदी भी उनके स्वागत के लिए खड़े अन्ना समर्थकों को देख साधारण कार्यकर्ता की तरह उत्साह से लबरेज मंच से बार-बार तिरंगा लहराती रहीं। किरण बेदी ने उकलाना में महिलाओं से विशेषतौर पर बातचीत की व उनकी राय जानी। मनीष सिसोदिया व सरपंच संजय ब्रंमचारी भी लोगों के बीच अपनी सादगी को लेकर खासे चर्चित रहे।
;