Friday 6 May 2011

स्कूलों में पुराना समय लागू होगा


अमर उजाला ब्यूरो
स्कूलों का समय सुबह आठ से डेढ़ बजे तक होगा
शिक्षा मंत्री ने कहा, शिक्षकों की सहमति से ही आगे बढ़ेगा समय
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पुराना समय ही लागू होगा। यह फैसला मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सरकारी आवास पर वीरवार को हुई शिक्षा विभाग के अफसरों की बैठक में लिया गया। गौरतलब है कि इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।
बैठक के बाद शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने अमर उजाला को बताया कि आरटीई के तहत काफी कुछ किया जाना है। कुछ राज्यों खासकर चंडीगढ़ में आरटीई लागू हो गया है, लेकिन चंडीगढ़ में स्कूलों का समय नहीं बढ़ाया गया। हरियाणा में स्कूलों का समय बढ़ने से शिक्षक आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने भी कहा कि अभी गर्मियां हैं, इसलिए अब समय नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब पहले वाला समय यानी सुबह आठ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक रहेगा। गत एक मई से स्कूलों का समय बढ़ाकर सुबह सात बजे से दोपहर ढाई बजे तक किया गया था। समय बढ़ने से कई प्रकार की दिक्कतें आ रही हैं।
कहीं पर बसें नहीं हैं तो गरमी भी अभी बढ़ रही है।
शिक्षा मंत्री ने साफ किया कि अगर समय बढ़ाना भी है तो धीरे-धीरे बढ़ाएंगे यानी बारिश या सरदी के मौसम में और वह भी शिक्षकों से बातचीत कर और उन्हें सहमत करने के बाद। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में यह भी फैसला हुआ है कि जो सिस्टम लागू करना था, उस पर पुनर्विचार किया जाएगा। उसमें कुछ बदलाव किया जाएगा।
गौरतलब है कि शिक्षक संघों ने समय बढ़ने के खिलाफ जबर्दस्त आंदोलन छेड़ दिया था। वे किसी भी सूरत में स्कूलों का समय बढ़ने नहीं देना चाहते
;