Thursday 26 May 2011

गन्नौर में यूनिवर्सिटी खोलेगा रयात-बाहरा ग्रुप

पानीपत, जागरण संवाद केंद्र : तकनीकी शिक्षा का विस्तार करते हुए रयात-बाहरा ग्रुप ने गन्नौर में व‌र्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी खोलने का फैसला लिया है। इसके लिए इनोवेटिव इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट का टेकओवर किया गया है। रयात-बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रुप ने वर्ष 2001 में एक इंजीनियरिंग कॉलेज खोलकर तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत की थी। ग्रुप ने एक दशक में अब तक सात कैंपस विकसित किए हैं। इसी कड़ी में अब गन्नौर में पहली व‌र्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी खोली जा रही है। इसमें एआइसीटीई व एचआरडी मंत्रालय से मान्यता प्राप्त कोर्स संचालित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ग्रुप के शिक्षण संस्थानों में निराश्रित बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दी जाती है। जिस बच्चे का पिता न हो, उसे 50 फीसदी रियायत दी जाती है। तकनीकी संस्थानों में प्लेसमेंट की सुविधा दी जाती है। इस दौरान डॉ. मनीष भल्ला व सुमित मौजूद थे।
;