Saturday 3 December 2011

मास्टरों पर भारी मैडम जी

एचटेट परिणाम में ‘जीरो’ ने किया परिक्षार्थियों को परेशान 
वेबसाइट पर कुल अंक में दिखाए जीरो नंबर, बोर्ड ने माना तकनीकी खराबी 
अमित भारद्वाज,भिवानी 
प्रदेश में अध्यापकों के हजारों पद खाली है और अब एच टेट का रिजल्ट भी आ चुका है। रिजल्ट के तीनों वर्गों में महिला परीक्षार्थी पुरुषों से आगे रही हैं। लेक्चरर वर्ग में महिलाएं दोगुनी से भी ज्यादा संख्या में एच टेट पास करने में सफल रही हैं। अब मैडम नौकरी के बाद स्कूल संभालेंगी और सर जी घर संभालेंगे। इस बार कुल 4 लाख 12 हजार 643 गुरुजी बनने की दौड़ में शामिल हुए।

जेबीटी, छटी से आठवीं और लेक्चरर वर्ग में इस बार महिलाओं का ही दबदबा रहा। कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए 1 लाख 66 हजार 393 ने परीक्षा दी। इसमें कुल 33052 को सफलता हासिल हुई है। इसमें से 13303 सर जी तो 19749 मैडम। जेबीटी में पास प्रतिशत 19.86 प्रतिशत रहा। छटी से आठवीं तक के बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा भी महिला अध्यापकों के ही कंधों पर ज्यादा रहेगा। इस कैटेगरी में कुल 157624 परीक्षार्थी बैठे थे और 15.71 प्रतिशत रिजल्ट रहा। इस वर्ग में 10485 मास्टर जी बनेंगे तो 14281 मैडम बनेंगी। लेक्चरर वर्ग में महिला परीक्षार्थियों ने पुरुषों को बुरी तरह ही पछाड़कर लगभग दोगुनी संख्या में एच टेट पास करने में सफल रहीं। लेक्चरर पद के लिए 88626 ने परीक्षा दी थी। इसमें 4981 पुरुष हैं तो 8338 महिलाएं पास हुई। पास प्रतिशत 15.01 रहा।

बोर्ड ने पांच बजे के बाद एचटेट परीक्षा का परिणाम बोर्ड और कुछ अन्य वेबसाइट पर उपलब्ध कराने की बात कही। मगर जब परीक्षार्थियों ने बोर्ड और अन्य बेवसाइट पर एचटेट परीक्षा परिणाम देखने की कोशिश की, तो पहले तो उन्हें परिणाम नहीं मिला। मगर साढ़े पांच बजे के करीब जारी की गई छह वेबसाइट में से दो पर ही रिजल्ट उपलब्ध हुआ। उन वेबसाइट पर भी 15 से 20 मिनट तक ही परिणाम देखा जा सका। जिस परीक्षार्थी ने छह बजे के बाद परिणाम देखने की कोशिश की, उन्हें नहीं मिला। करीबन आठ बजे ही परिणाम अपलोड हुआ।

भिवानी निवासी शिव कुमार ने बताया कि मैंने करीब सवा छह बजे वेबसाइट पर रिजल्ट देखना चाहा तो वह नहीं मिला। इनमें शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल साइट पर डाउनलोड शोर्टली का ऑप्शन दिख रहा था, वहीं अन्य साइट पर रिजल्ट का कोई लिंक उपलब्ध नहीं था। 


हिसार की अर्चना ने बताया कि मैंने सात बजे वेबसाइट चेक की तो रिजल्ट नहीं था। इस बारे में मैंने अपने जानकारों से पूछा तो उन्होंने बताया कि हमने तो अपना रिजल्ट देख लिया। अर्चना के मुताबिक मेरे जानकारों ने बताया कि कुछ देर बार हमने भी दोबारा रिजल्ट देखने की कोशिश की, तो हमें भी रिजल्ट नहीं मिला है।

॥कर्मचारियों द्वारा वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड किया जा रहा है। कुछ वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड कर दिया गया था, लेकिन कुछ तकनीकी खामियों की वजह से उसे हटा लिया गया।ञ्जञ्ज चंद्रप्रकाश, सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार शाम पांच बजे वेबसाइट पर अध्यापक पात्रता परीक्षा(एचटेट) परिणाम डाउनलोड कर दिया। इसमें ’जीरो’ अंक ने परिक्षार्थियों को खूब परेशान किया। तकनीकी खराबी के चलते एक बार परिणाम हटाकर इसे कुछ देर बाद फिर लोड किया गया।

परिणाम जारी होने की जानकारी मिलते ही शहर के कंप्यूटर सेंटरों पर एचटेट परिक्षार्थियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। कईयों के परिणाम मेंं कुल अंक की जगह जीरो नंबर लिखा मिला, इस पर वे हैरान हा गए। इस बारे में बोर्ड में भी फोन घनघना उठे। शहर के विकास कुमार ने बताया कि मैंने पहली से पांचवीं कक्षा के अध्यापकों के लिए पात्रता परीक्षा दी थी। मेरा पेपर भी अच्छा हुआ था। मगर रिजल्ट की जगह जीरो दिखाया गया। सुरेंद्र ने बताया कि मैंने लेक्चरर के लिए परीक्षा दी थी। पेपर भी अच्छा हुआ था। पूरी उम्मीद थी कि इस बार पास हो जाऊंगा। मगर मैंने ज्यों ही परिणाम देखा तो टोटल जीरो था। 
मास्टर वर्ग का परिणाम बेहतर

एच टेट की चारों परीक्षाओं में इस साल का रिजल्ट ठीक रहा है। 2008 में जेबीटी में पास प्रतिशत 20.06, जुलाई 2009 में 37.21 और दिसंबर 2009 में 12.27 प्रतिशत रिजल्ट रहा वहीं इस बार 19.86 ने परीक्षा पास की। मास्टर में वर्ष 2008 में 20, जुलाई 2009 में 5.18, दिसंबर 2009 में 7.59 और इस बार 15.71 प्रतिशत रहा है। लेक्चरर के लिए 2008 में 31.45, जुलाई 2009 में 31.77 और दिसंबर 2009 में 8.35 प्रतिशत पास हुए। इस वर्ष यह आंकड़ा 15.01 प्रतिशत का रहा।
 
;